अगली ख़बर
Newszop

Video: थप्पड़ के जवाब में लड़की ने कर दी चप्पलों की बौछार, बाइक लेकर भागने पर मजबूर हुआ लड़का, वीडियो वायरल

Send Push

महिलाओं और बच्चियों के खिलाफ छेड़छाड़ से लेकर मारपीट के वीडियो आए दिन सामने आते रहते हैं। अब एक ऐसा ही मामला सामने आया है जो राजस्थान के जयपुर का है। घटना से जुड़ा वीडियो वायरल हो रहा है। 

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़के ने दिनदहाड़े राह चलती एक लड़की को थप्पड़ जड़ दिया। लेकिन लड़की चुप नहीं रही। उसने भी लड़के की पिटाई कर दी। मजबूरन लड़के को वहां से बाइक लेकर भागना पड़ा। ये घटना एक राहगिर ने अपने फोन में रिकॉर्ड कर ली थी और इसका  वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।


लड़के को थप्पड़ के बदले मिली चप्पल
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक एक बाइक पर है और तीन लड़कियों से बहस कर रहा है है। उस लड़के और तीन लड़कियों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो जाती है।  फिर लड़का बाइक से उतरकर पिंक टॉप वाली लड़की को एक थप्पड़ मार देता है। इसके बाद उस लड़की ने भी जवाब में अपनी चप्पल उतारकर लड़के को पीटना शुरू कर दिया।  इस दौरान अन्य दो लड़कियां भी उसकी पिटाई शुरू कर देती हैं। मजबूरन लड़के को वहां से भागना पड़ता है।

न्यूजपॉईंट पसंद? अब ऐप डाउनलोड करें